फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity workers returned to work on the assurance of the Energy Minister

ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर काम पर लौटे विद्युत कर्मी

Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers returned to work on the assurance of the Energy Minister
कालागढ़ में महाप्रबंधक कार्यालय से हड़ताल समाप्ति के बाद बाहर निकलते अधिकारी व कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर काम पर लौटे विद्युत कर्मी
विज्ञापन

कालागढ़। बिजली अधिकारियों व कर्मियों ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार देर शाम को वापस ले ली है। चेताया कि मांगों को पूरा करने में देरी हुई तो फिर आंदोलन होगा।
उत्तराखंड ऊर्जा निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी विभिन्न मांगों को को लेकर मंगलवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे। जिससे शासन और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के रामगंगा जलविद्युत गृह के सभी अधिकारी व कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। शाम को उर्जा मंत्री प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के साथ मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों की वार्ता के बाद हड़ताल को वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

कालागढ़ में मोर्चा के संयोजक मनोज कुमार पांडे, पावर इंजीनियरिंग एसोसिएशन सचिव तनवीर अहमद, पावर जूनियर ऐसोसिएशन के योगेश सक्टा, बिजली कर्मचारी संघ के सिराज अख्तर, विपिन तोमर, ललित तिवारी आदि ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने एक माह में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने हड़ताल वापस ले ली है। सभी अधिकारी व कर्मी अपने अपने काम पर रात से ही वापस आ गए हैं। यदि एक माह में कर्मचारियों की मांगे न मानी गईं तो मोर्चा फिर से हड़ताल की रणनीति निर्धारित करेगा। हड़ताल वापसी से ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed