फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity officers took to the streets to reduce line losses

Bijnor News: लाइन लॉस घटाने को सड़कों पर उतरे बिजली अफसर

Tue, 10 Oct 2023 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity officers took to the streets to reduce line losses
बिजनौर के टाउन एक फीटर के क्षेत्र में जांच करते अ​धीक्षण अ​भियंता निरंजन कुमार सिंह। स्रोत विभा
बिजनौर। बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी सोमवार को सड़कों पर उतर गए। अधीक्षण अभियंता निरंजन कुमार सिंह ने आवास-विकास बिजलीघर के टाउन वन फीडर के क्षेत्र में चेकिंग अभियान में पहुंचे। अफसरों को जांच में एक मीटर में नौ हजार रीडिंग स्टाॅक मिली। साथ ही एक उपभोक्ता का कनेक्शन दूसरी श्रेणी में प्रयोग होता पाया। इसके अलावा काफी अनियमितता मिली। एसई ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था सही रखने के लिए लाइन लॉस कम करना, राजस्व वसूली अच्छी रखना आवश्यक है। इसलिए पचास प्रतिशत से ज्यादा लाइन लॉस आने वाले आवास विकास के टाउन वन फीडर पर सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में अधीक्षण अभियंता भी टाउन क्षेत्र में पहुंचे और जांच कराई। कई टीमों ने डोर टू डोर चेकिंग की और इलैक्ट्रॉनिक्स मीटरों की जांच की। चेकिंग एसडीओ सदर प्रदीप कुमार, जेई उमेश अग्रवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिजलीघर क्षेत्र में दिन में रहेगी आपूर्ति बंद, रात को मिलेगी
एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 33/11 केवी रामपुर बकली की छमतावृद्धि होने का कार्य 10 अक्तूबर को सुबह बजे से शुरू हो जाएगा। इस कारण प्रात 8 बजे से शाम 8 बजे तक रामपुर बकली से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि रात्रि के समय बारी बारी से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। 11 अक्तूबर शाम तक विद्युत आपूर्ति सामान्य किए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed