फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity Department won NPL cricket tournament trophy

Bijnor News: नजीबाबाद - विद्युत विभाग ने जीती एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्रॉफी

Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity Department won NPL cricket tournament trophy
- एनपीएल टूर्नामेंट में विद्युत विभाग ने तहसील इलेवन टीम को पराजित किया
विज्ञापन

फोटो - 05एनजेडबी07आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राॅफी में विद्युत विभाग की टीम ने कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में विद्युत विभाग की टीम ने तहसील इलेवन टीम को 93 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तहसील इलेवन टीम के संदीप खारी घोषित किए गए।
साहू जैन कॉलेज में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में तहसील इलेवन के कप्तान एसडीएम विजय वर्धन तोमन ने टॉस जीतकर विद्युत विभाग की टीम को बल्लेबाजी दी। निर्धारित 20 ओवर में विद्युत विभाग के राहुल कुमार के 124 रन के साथ पांच विकेट पर 269 रन बनाए। विद्युत विभाग की ओर से कप्तान एसडीओ दीपक कुमार ने 48 रन, शैलेंद्र वर्मा ने 38 रन और मो. फहीम ने 33 रन बनाए। तहसील इलेवन की टीम 176 रन पर सिमट गई। डीके ने सर्वाधिक 51 रन, हैदर अली ने 36 रन और संदीप खारी ने 33 रन बनाए। विद्युत विभाग की ओर से अवर अभियंता अरुण कुमार ने चार विकेट और शुभम कुमार ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि आकाश कान्हा कर्णवाल और राजकुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक मंडल की ओर से अंपायर संतोष, फाजिल अली और ऐनुल ने एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीप खारी को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बार एसोसिएशन के मो. दानिश और तहसील टीम के सार्थक चावला को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर घोषित किया। तहसील इलेवन के कप्तान एसडीएम विजय वर्धन तोमर को सर्वश्रेष्ठ कैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed