फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electrical workers and officers thundered about the diagnosis of demands

Bijnor News: मांगों के निदान को लेकर गरजे विद्युत कर्मचारी व अधिकारी

Thu, 01 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers and officers thundered about the diagnosis of demands
बिजनौर। विभिन्न मांगों के हक में विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों का बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार जारी रहा। आंदोलित विद्युत कर्मियों अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्य बहिष्कार के चलते सभी विद्युत कार्यालयों में सनाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद शाखा बिजनौर के बैनर तले समस्त विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी बृहस्पतिवार को भी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्य बहिष्कार सभी ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी और धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने प्रदेश के ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेच्छाचारिता, विभाग के सेवा नियमों व श्रम अधिनियमों एवं मानवाधिकारों के कानूनों के इतर कार्मिकों से अव्यवहारिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उत्पीड़नात्मक रूप से लिए गए कार्य, पुरानी पेंशन व्यवस्था पुन: लागू किए जाने संबंधी आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। वक्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पंकज शर्मा की अध्यक्षता में हुए धरने पर अधीक्षण अभियंता बिजनौर निरंजन कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता धामपुर राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा, अरुण कुमार, आरपी सिंह, एसडीओ दयाशंकर, संजय सिंह यादव, विकास कुमार, विवेक विश्वकर्मा, मलखान सिंह, विक्रम सिंह, रामकेश, विश्राम सिंह यादव, तरंग शर्मा, सचिन रस्तोगी, अवर अभियंता रंजीत मौर्या, दिग्विजय, कुलदीप कुमार, निर्मल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के पास शुरू किया लंगर
आंदोलित विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारियों के संगठन की ओर से धरना स्थल के पास ही भोजन पकाया। विद्युत कर्मियों ने धरना स्थल पर ही सामूहिक भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed