फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election of chairman of Chandak cooperative society surrounded in controversies

Bijnor News: विवादों में घिरा चंदक सहकारी समिति के सभापति का चुनाव

Tue, 21 Mar 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 21 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Election of chairman of Chandak cooperative society surrounded in controversies
बिजनौर में डीएम से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता।
- भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने नियमों के विपरित चुनाव प्रक्रिया कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन

-रविवार की रात करीब दस बजे डीएम से की मुलाकात, एआर ने सहकारिता चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांगी राय
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसान सहकारी समिति चंदक में सभापति पद का चुनावों विवादों में घिर गया है। नियमों के विपरित और प्रक्रिया का समय समाप्त होने के बाद चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए निरस्त कराने की मांग उठाई। रविवार रात में ही भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। डीएम के निर्देश पर सहायक निबंधक सहकारिता ने आयोग को पत्र भेजकर मामले में राय मांगी है।
रविवार की रात भाकियू के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी और मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। इन्होंने आरोप लगाया कि चंदक समिति पर चुनाव अधिकारी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के नियत समय 11 बजे से 12 बजे बीच की जगह एक बजे के बाद नाम निर्वाचन प्रपत्र प्रत्याशियों को देने शुरू किए और 3.30 तक भरे हुए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करते रहें, जबकि 3:00 से 4:00 तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने के बाद वोटिंग करानी थी। 5:00 बजे तक भी निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर वोटिंग नहीं करवाई। चुनाव प्रक्रिया में एक तरफ से सभापति पद के लिए ग्राम भवानीपुर निवासी ओमपाल सिंह और दूसरी तरफ से ग्राम खुडाहेड़ी निवासी कविता सिंह ने नामांकन कराया था। देर शाम एक पक्ष के वोट ही डलवाए गए जबकि दूसरे पक्ष से चुनाव निरस्त होने की बात कह दी। किसान नेताओं ने गलत तरीके से सम्पन्न कराए गए चुनाव को निरस्त कराने के मांग की।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने रात में ही एआर कॉपरेटिव प्रदीप कुमार को अपने आवास पर बुलाया और मामले की किसानों के सामने ही पूरी जानकारी ली। इसी दौरान समय बीत जाने के बाद चुनाव होने की बात सामने आई। बाबूराम तोमर ने बताया कि डीएम ने किसानों के सामने ही सहायक निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश से फोन पर बात कर मार्गदर्शन लिया परंतु कोई हल नहीं निकला तो डीएम से किसानों की शिकायत पर चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद चुनाव कैसे निरस्त हो इस पर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मार्गदर्शन लेने और इसके बाद अगली कार्रवाई करने पर डीएम और किसानों के बीच सहमति बनी। इस अवसर पर पूर्व सभापति सूरज सिंह, उपसभापति सतेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, अंकित चौधरी, ब्रजपाल सिंह, आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed