फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight more new cowsheds will be constructed in Dhampur tehsil

धामपुर तहसील में आठ और नई गोशालाओं का होगा निर्माण

Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight more new cowsheds will be constructed in Dhampur tehsil
धामपुर तहसील में आठ और नई गोशालाओं का होगा निर्माण
विज्ञापन

धामपुर। तहसील क्षेत्र में अब तक केवल नौ गोशालाएं संचालित हैं। आठ और नई गोशालाओं के निर्माण का काम विकास विभाग और पालिकाओं की ओर से कराया जा रहा है। उम्मीद है कि 31 मई तक सभी गोशालाएं काम करना शुरू कर देंगी। इन सभी 17 गोशालाओं में करीब पांच हजार गोवंशीय पशुओं को आश्रय मिल सकेगा। प्रशासन की ओर से तहसील क्षेत्र में करीब दो हजार क्विंटल भूसे को दान के रूप में एकत्रित करने का लक्ष्य है।
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने रविवार को बताया कि चरागाह की जमीनों को खाली करा उनमें गोशालाओं का निर्माण व चारे की बुवाई कराई जा रही है। डीएम के भी इस मामले में अधिकारियों को सख्त आदेेेश हैं। धामपुर तहसील क्षेत्र में अब तक केवल नौ गोशालाएं थीं। जो बढ़ कर अब 17 हो जाएंगी। आठ नई और गोशालाओं का निर्माण तेजी हो रहा है। देहात में विकास विभाग और नगरों में पालिका की ओर से निर्माण हो रहा है। जब यह सभी गोशालाएं बन कर तैयार हो जाएंगी तो इनमें करीब पांच हजार गोवंशीय पशुओं को आश्रय मिलेगा।
विज्ञापन

मई माह के अंत तक प्रशासन को तहसील क्षेत्र में करीब दो हजार क्विंटल भूसा लोगों के सहयोग से दान के रूप में एकत्र करना है। अधिकारियों की ओर से सभी सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रपंचायत सदस्यों, गोरक्षकों, गो सेवकों से इस बाबत भूसे की अपील की जा रही है। बताया गया कि अभी तक क्षेत्र में करीब दो सौ क्विंटल भूसा ही एकत्र हो सका है। धामपुर ब्लॉक की स्थिति भूसा एकत्र करने में बदहाल है। नहटौर ब्लॉक में करीब 65 क्विंटल भूसा एकत्र हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसा दान करना किसानों के लिए मुश्किल
किसान राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, भारत सिंह, भूदेव सिंह, महेंद सिंह का कहना है कि इस बार भूसे का रेट खुले बाजार में 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक है। भूसा व्यापारियों ने भूसे का मुनाफा कमाने के लिए पहले से ही गोदामों में स्टॉक कर लिया है। किसानों ने अपने पास केवल पालतू पशुओं के हिसाब से भूसा रोका है। बाकी बेच दिया है, ऐसे में भूसा दान करना किसानों के लिए मुश्किल है। यदि वे भूसा दान देते हैं तो उसने सामने मुसीबत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed