{"_id":"674a07530fc1037b240604a2","slug":"eight-medical-stores-inspected-16-samples-of-medicines-taken-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-136980-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, दवाइयों के 16 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण, दवाइयों के 16 नमूने लिए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निजी अस्पतालों में एक ही जगह दवाई मिलने का खेल चल रहा है। चिकित्सक अपने ही मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाई लिखते हैं। इस पर लगाम कसने के लिए औषधि निरीक्षक ने अस्पताल में संचालित आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। दवाइयों के 16 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। विहान हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला, जिस कारण दवाई बेचने पर रोक लगा दी गई।
अक्सर देखा जाता है कि निजी अस्पताल से ही औषधि खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। वह अधिक दामों में मरीजों को दवाई देते हैं। इससे मरीजों की जेब खाली हो रही है। इसी पर लगाम कसने के लिए शासन ने निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर मेडिकल स्टोरों की जांच करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। आकांक्षा हॉस्पिटल से चार, आयुष्मान हॉस्पिटल से तीन, मर्सी हॉस्पिटल से दो, एमएस हॉस्पिटल से दो, रीता नर्सिंग से तीन, विहान हॉस्पिटल से दो दवाइयों के नमूने लिए।
विज्ञापन
विहान हॉस्पिटल में संचालित मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट तैनात नहीं मिला। पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल और शक्ति नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया।