फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight houses collapsed, two including a girl died after being buried under the rubble

Bijnor News: आठ मकान गिरे, मलबे में दबकर बालिका सहित दो की मौत

Tue, 05 Aug 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 05 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight houses collapsed, two including a girl died after being buried under the rubble
मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण
बिजनौर/कोतवाली देहात/गजरौला शिव। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जिले में आठ मकान जमींदोज हो गए। मलबे में दबकर लगभग 20 लोग घायल हुए हैं जबकि गांव जंदरपुर में चाहत (3) पुत्री शाहिद और नहटौर में अय्याज की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार रात ग्राम अलावलपुर उद्दा निवासी दिनेश सिंह अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात में लगभग एक बजे उनका मकान गिर गया। एसडीएम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी तथा ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। दिनेश सिंह, उनकी पुत्री वंशिका तथा पुत्र शिव गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोट हैं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से वंशिका तथा शिव को मेरठ रेफर किया गया है। क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार ने गांव पहुंचकर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


गजरौला शिव क्षेत्र के गांव जंदरपुर में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे शाहिद का कच्चा मकान गिर गया। उसकी पुत्री चाहत की मौत हो गई, जबकि अन्य पुत्रियां आयात (4) और अलीशा (2) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहटौर के मोहल्ला नई आबादी निवासी अय्याज (60) व उसकी पत्नी खैरुन्निशा अपने मकान के दोमंजिला कमरे में सोए थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पत्नी खैरुन्निशा नमाज पढ़ने नीचे आ गई। इसी दौरान मकान की ऊपरी मंजिल की कड़ी वाली छत गिर गई। मलबे में दबने से अय्याज घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। देर शाम अय्याज ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गांव तुराबनगर निवासी मनोज कुमार पुत्र बाबूराम सिंह का मकान गिर गया। मलबे में दबकर मनोज (45), उसकी भाभी विनोद (48), पुत्र सत्यम (6) तथा गांव जमापुर निवासी रिश्तेदार पियूष (9) घायल हो गए। मलबे में दबकर घर में रखा सामान खराब हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव जलालपुर तुर्क में मंगलवार को ब्रजपाल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की पशुशाला गिर गई। मलबे में दबकर चार पशु घायल हो गए।

नींदड़ू के गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के मोहल्ला चमरपुरी में सोमवार की रात संजीव कुमार की पत्नी संकेस (40) अपनी बेटी लवली (13) के साथ चारपाई पर सो रही थी। मकान की दीवार उनकी चारपाई पर गिर गई। मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला गया। दोनों घायल हो गईं। मलबे में घर का सामान भी दब गया। एक बछिया भी घायल हो गई। यहीं पर बस्ती में कोमल सिंह के आवासीय मकान की कच्ची छत गिर गई। मलबे में राशन आदि सामान दब गया।

नूरपुर के गांव दौलतपुर बिल्लौच में वकील शाह के बरामदे की दीवार गिरने से पूरा लिंटर भरभरा कर गिर गया। परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। उधर, गांव में ही फकरुद्दीन के निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी आमिर खान के खेत में लगे करीब 100 यूकेलिप्टस के पौधे दबकर नष्ट हो गए।


बरसात में ढही छत, खुले आसमान के नीचे आए परिवार

स्योहारा। ग्राम फैजुल्लापुर निवासी रेखा पत्नी सोनू प्रजापति का कच्ची दीवारों से बना घर भरभराकर गिर गया। मलबे में राशन भी दबकर नष्ट हो गया। मंडावली के गांव कामगारपुर में मंगलवार सुबह चार बजे मकान की कच्ची छत गिर गई। हादसे में मकान स्वामी वीर सिंह और उनकी पुत्री सलोनी चोटिल हो गए। मकान में रखे कपड़े, चारपाई, अनाज, बर्तन आदि भी मलबे में दब गए। अब ये परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

मंडावली के गांव कामगारपुर में गिरी मकान की छत। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed