फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight depositors of Indonesia sent to temporary jail

टूरिस्ट वीजा पर जमात करने वाले इंडोनेशिया के आठ जमाती भेजे जेल

Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Eight depositors of Indonesia sent to temporary jail
इंडोनेशिया के आठ जमाती भेजे अस्थायी जेल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। विदेश से टूरिस्ट वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार के लिए जमात में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही इंडोनेशिया के आठ जमातियों को अस्थाई जेल भेजा गया है। इसके अलावा नगीना के 10 जमातियों को भी आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के अंतर्गत अस्थायी जेल भेजा है।

31 मार्च को नगीना की एक मस्जिद से इंडोनेशिया के आठ जमाती पकड़े गए थे। इनमें माहदी थौरीक अरोसीद, मोहम्मद नूर अमीनुद्दीन नाजिब, करेशना अखमद वसीम, नूर मोहम्मद इसान, इलहम मिफ्ताखुन्नूर, इतांग सोपियान, मोहम्मद इरसियाद व ओकी अरी फेबरी को पकड़ा गया था। ये लोग टूरिस्ट वीजा पर घूमने आए थे और जमात में शामिल हो रहे थे। पुलिस ने इनको क्वारंटीन किया था। इसके अलावा पुलिस ने नगीना थाने के ही गांव मझेड़ा की मस्जिद से दस जमातियों को पकड़ा था। इनमें मेरठ के मोहम्मद यामीन, मऊ निवासी मोहम्मद व मोहम्मद हाशिम, कानपुर निवासी मोहम्मद आमिर, आंध्र प्रदेश निवासी अहमद हुसैन, बलिया निवासी मोहम्मद नियाजुद्दीन, झारखंड निवासी जावेद, मऊ निवासी आसिफ को पुलिस ने पकड़ा था। इंडोनेशियाई सहित सभी जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जलसे में शामिल हुए थे। इन लोगों को भी क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन का समय पूरा होने पर इनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं आया। अब प्रशासन ने इंडोनेशिया के आठ जमातियों को टूरिस्ट वीजा उल्लंघन के मामले में जेल भेजा है। मंझेड़ा से मिले दस जमातियों को आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 188 के अंतर्गत जेल भेजा है। प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए बिजनौर में इंदिरा बाल भवन में बने शेल्टर हाउस को अस्थायी जेल बनाया है। सभी जमातियों को यहीं अस्थाई जेल में भेजा गया है। एसडीएम बृजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed