फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eid prayers done in homes, police are ready

घरों में की गई ईद की नमाज, पुलिस रही मुस्तैद

Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers done in homes, police are ready
नजीबाबाद के शहर काजी अफ्फान उल हक परिजनों के साथ ईंद की नमाज पढ़ते। - फोटो : NAZIBABAD
घरों में की गई ईद की नमाज, पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन

नजीबाबाद। ईद-उल-फितर का पर्व सादगी से मनाया गया। शहर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मो. ईसा की इमामत में पांच लोगों ने ईंद की नमाज अदा की। मो. ईसा ने मुल्क और दुनिया को कोरोना से निजात के लिए दुआ कराई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इबादत की गई। उधर शहर काजी जलालाबाद निवासी काजी अफ्फान उल हक ने अपने आवास पर परिजनों के साथ ईद की नमाज पढ़ी। उधर एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने नगर में भ्रमण कर मस्जिदों और नगर क्षेत्र में पैनी निगाह रखी, ताकि समूह में कहीं भी नमाज अदा न की जा सके।

गले लगाने की हसरत रही अधूरी
नजीबाबाद। कोरोना महामारी के दौर के चलते यह पहली ईद थी जिसमें लोग चाहकर भी एक-दूसरे के गले नहीं मिल सके और न ही ईंद मिलने के लिए सार्वजनिक रूप से चहल कदमी हुई। अधिकांश लोगों ने मोबाइल पर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

लाबाबाद की मरकज वाली मस्जिद में सोशल  डिस्टेंसिंग के साथ ईंद की नमाज पढ़ते नमाजी।

लाबाबाद की मरकज वाली मस्जिद में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ईंद की नमाज पढ़ते नमाजी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed