फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dushyant Museum's first 3D map ready

दुष्यंत संग्रहालय का पहला थ्री डी नक्शा तैयार

Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Museum's first 3D map ready
गजलकार दुष्यंत कुमार के गांव राजपुर नवादा में बनने वाले संग्राहलय थ्री डी नक्शा। - फोटो : BIJNOR
दुष्यंत संग्रहालय का पहला थ्री डी नक्शा तैयार
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। फिर धीरे-धीरे यहां का मौसम बदलने लगा है, वातावरण सो रहा था अब आंख मलने लगा है। पिछले सफर की न पूछो, टूटा हुआ एक रथ है, जो रुक गया था कहीं पर, फिर साथ चलने लगा है...। हिंदी गजल सम्राट कहे जाने वाले दुष्यंत कुमार की यह लाइनें उनके पैतृक गांव में बनने वाले संग्रहालय बनने के सफर पर सटीक बैठती नजर आ रही है। सालों से घोषणाओं और वादों में उलझे संग्रहालय को बनाने की मुहिम अब रंग लगाने लगी है। अब वादों और घोषणाओं से निकलकर कागजों पर संग्रहालय का काम दिखने लगा है। संग्रहालय का पहला थ्री-डी नक्शा तैयार कर लिया गया है। डीएम उमेश मिश्रा ने यह नक्शा तैयार कराया है, जिस पर मंथन और सुधार चल रहा है। नक्शा देखें तो संग्रहालय भव्य तरीके से बनाने की तैयारी है।
जिले के गांव राजपुर नवादा में हिंदी गजल कार दुष्यंत कुमार की हवेली खंडहर में तब्दील हो चुकी थी। दुनिया भर में हिंदी गजल को लेकर नाम कमाने वाले दुष्यंत कुमार त्यागी अपने ही जिले में भूला दिए गए थे। कई बार नेताओं और अफसरों ने वादे किए, घोषणाएं कीं, लेकिन इससे आगे कुछ न हो सका। हिंदी दिवस के मौके पर अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान में यह मुद्दा जोर-शोर से उठा। इसके बाद डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा ने संग्रहालय बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

वहीं एमएलसी अश्वनी त्यागी ने भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से भी दुष्यंत कुमार के नाम पर बनने वाले संग्रहालय के लिए मदद मांगी, जिस पर वह राजी हो गए। प्रशासन की तैयारी के बीच मध्य प्रदेश से दुष्यंत कुमार त्यागी के बेटे आलोक त्यागी अपने भाई के साथ पिछले माह बिजनौर आए। उन्होंने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात करते हुए अपनी पैतृक हवेली जिला प्रशासन के हवाले कर दी इसके बाद उनके पैतृक गांव राजपुर नवादा में संग्रहालय बनाने की कवायद शुरू हुई। फिलहाल खंडहर हो चुकी हवेली की जगह संग्रहालय बनाने को थ्री डी नक्शा तैयार किया गया है। इस नक्शे के मुताबिक यहां पर ऑडिटोरियम, पुस्तकालय बनाने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा इसे दुष्यंत कुमार की गजलों की थीम के हिसाब से ही सजाए जाने की योजना बन रही है। वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट आदि व्यवस्था भी होने की उम्मीद है। इस नक्शे में कुछ बदलाव और सुधार होने की संभावना भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- हम गजलकार दुष्यंत कुमार के नाम पर संग्राहलय बनाने की तैयारी तेजी से कर रहे हैं। पहला थ्री-डी नक्शा हमारे पास आया है। इस पर मंथल चल रहा है। जल्द ही इसे फाइनल कर लिया जाएगा।

उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर

गजलकार दुष्यंत कुमार के गांव राजपुर नवादा में बनने वाले संग्राहलय थ्री डी नक्शा।

गजलकार दुष्यंत कुमार के गांव राजपुर नवादा में बनने वाले संग्राहलय थ्री डी नक्शा।- फोटो : BIJNOR

गजलकार दुष्यंत कुमार के गांव राजपुर नवादा में बनने वाले संग्राहलय थ्री डी नक्शा।

गजलकार दुष्यंत कुमार के गांव राजपुर नवादा में बनने वाले संग्राहलय थ्री डी नक्शा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed