Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dumper truck loaded with mining material breaks down at railway crossing; rail traffic halted for 55 minutes

Bijnor News: रेल फाटक पर खराब हुआ खनन सामग्री से भरा डंपर, 55 मिनट थमा रेल यातायात

Mon, 30 Nov 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dumper truck loaded with mining material breaks down at railway crossing; rail traffic halted for 55 minutes
चंदक रेल फाटक पर फंसा डंपर श्रोत वीडियो ग्रेब
बिजनौर। मंडावली की ओर से बिजनौर आ रहा खनन सामग्री से भरा डंपर रविवार रात चंदक रेलवे फाटक पर बीचोंबीच खराब हो गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया और लक्सर की ओर से डाउन दिशा में आ रही मालगाड़ी को भी रोकना पड़ा। करीब 55 मिनट की मशक्कत के बाद डंपर को दूसरे डंपर की मदद से पीछे खींचकर हटाया गया।
विज्ञापन

रविवार की रात खनन सामग्री से भरा डंपर रात करीब 8:40 बजे चंदक रेलवे फाटक के दोनों बूम के बीच पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। चालक ने डंपर को दोबारा स्टार्ट कर आगे बढ़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। डंपर के फाटक के बीच खड़े होने से रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे लक्सर की ओर से डाउन दिशा में आ रही मालगाड़ी को फाटक से कुछ दूरी पर रोकना पड़ा। रेलवे ट्रैक बाधित होने से जम्मू-तवी-कोलकाता रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूसरे डंपर की मदद से खराब डंपर को पीछे खिंचवाकर रेलवे फाटक से हटवाया। रात करीब 9:35 बजे डंपर हटने के बाद रेल यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान करीब 55 मिनट तक रेलवे संचालन प्रभावित रहा।




सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि रेल फाटक पर एक ट्रक खराब हो गया था, कुछ ही देर के बाद उसे हटवाया गया। एक मालगाड़ी जरूर प्रभावित हुई थी, कुछ ही देर के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया था।...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed