फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dumped ground also made for waste disposal

कूड़ा निस्तारण के लिए ली जमीन भी बना दी डंपिंग ग्राउंड

Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dumped ground also made for waste disposal
बिजनौर। नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन मिलने के बाद भी निस्तारण का काम शुरू नहीं किया गया है। कुछ नगर पालिकाएं कूड़ा निस्तारण को जमीन के लिए जद्दोजेहद कर रही हैं तो कुछ में जमीन मिलने के बाद भी निस्तारण शुरू नहीं किया गया है। जमीन को केवल डंपिंग ग्राउंड ही बनाकर रखा गया है। इससे आसपास रहने वालों का भी बदबू से जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण करके कूड़े को बिलकुल खत्म किया जा सकता है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र में भी गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग करने के लिए कूड़ादान रखवाए गए हैं। जहां कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह नहीं है वहां की नगर पालिकाएं पूरी तरह निस्तारण के लिए जनता पर आधारित हैं। हालांकि न तो जनता ही अलग-अलग कूड़ेदानों में अलग-अलग प्रवृत्ति का कूड़ा डालती है और अगर डाल भी दे तो उसे ले जाने को वाहन तो एक ही है। बाद में कूड़ा एक ही जगह मिश्रित हो जाता है। हल्दौर नगर पालिका में ही अभी कूड़ा निस्तारण का काम शुरू किया गया है। बाकी कुछ जगह जमीन तो ली गई हैं लेकिन वहां कूड़ा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जमीन केवल डंपिंग ग्राउंड ही बनकर रह गई है। डंपिंग ग्राउंड में आग लगाकर ही कूड़ा निस्तारित कर दिया जाता है। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा पड़ा हो तो वह बदबू फैलाता है और उसमे आग लगा दी जाए तो इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

नगर पालिकाएं कूड़ा निस्तारण के लिए जनता को जोड़ने की बात कर रही हैं। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। सूखे कूड़े में धातु, कांच, ईंट, पत्थर आदि आते हैं। इन्हें अलग अलग करके बेचा जा सकता है। गीले कूड़े में रसोई का वेस्ट, फल, सब्जी के छिलके, मिट्टी आती है। इन्हें गलाकर खाद बनाई जा सकती है। दोनों तरह का कूड़ा बेचने पर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के पास फेंका जा रहा कूड़ा
अफजलगढ़ निवासी शहजाद आलम का कहना है कि छह वर्षों से उनके मोहल्ले के पास पालिका द्वारा फेंका जा रहा है। इस कूड़े से बदबू फैलती है व संक्रमण के चलते बीमारी फैलने का भय बना रहता है। मोहल्ले के पास कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है।
हर समय फैली रहती है बदब्रू
संजय चौहान का कहना है कि कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि मोहल्लेवासियों ने कई बार यहां से डम्पिंग ग्राउंड हटाए जाने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हर समय बदबू फैली रहती है। बदबू से काफी लोग बीमार भी हो जाते हैं।

जल्दी करेंगे कूड़ा निस्तारण का काम शुरू
नगरपालिका ईओ कौशल कुमार का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही एमआरएस सेंटर बनवाने का प्रयास किया जाएगा। बायोखाद भी बनवाई जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed