फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drone monitoring in flood affected areas, police stationed on bridges

Bijnor News: बाढ़ ग्रस्त इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलों पर पुलिस तैनात

Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 14 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Drone monitoring in flood affected areas, police stationed on bridges
बिजनौर के गांव ब्रहमपुरी में गंगा और मालन नदी का पानी से भरने से नाव में बैठकर अपने घर जाते लोग
- कोटद्वार में मालन नदी के पुल के धाराशायी होने पर उठाया कदम
विज्ञापन

- जिले में भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं दो पुलों के पहुंच मार्ग
फोटो....
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोटद्वार में मालन नदी का पुल टूटने के साथ साथ नजीबाबाद में भी एक बार मालन नदी के पुल पर खतरा मंडराता दिखाई दिया। पानी पुल को छूकर बहने लगा। आनन फानन पुल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। जिले के अधिकांश पुलों पर पुलिस फोर्स को लगाया गया है, वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की।
बृहस्पतिवार को एएसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ चांदपुर सर्वम सिंह और प्रशासनिक अफसरों ने हस्तिनापुर-नारनौर गंगा नदी की तरफ जाने वाले रास्ते को बैरियर लगाते हुए बंद कराया। नारनौर गंगा नदी पुल का पहुंच मार्ग पहले की गंगा की धारा काट चुकी है। इस पुल के पास बनी पांडव नगर पुलिस चौकी को बाढ़ का पानी भरने के कारण खाली कर दिया। इस इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई। इसके बाद मालन नदी के जलस्तर में अचानक उफान आने की खबर मिली। कोटद्वार में मालन नदी का पुल टूटने की खबर जिले में पहुंची तो मालन की निगरानी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद के बड़िया में स्थित मालन नदी के पुल पर पुलिस को तैनात किया गया। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर नजीबाबाद में भी मालन नदी के पुल पर पुलिस तैनात कर दी गई। एसपी और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह इस पुल का मुआयना करने के साथ साथ कोटावाली नदी के रपटे का मुआयना किया। यहां पर भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस ने रपटे पर बह रहे पानी के कारण वाहनों को खाली कराते हुए सावधानी पूर्वक निकलवाया जबकि इनमें सवार लोग बराबर में बंद पड़े पुल से पैदल गुजरे। उधर नगीना कोटद्वार मार्ग पर स्थित सूखरो नदी पुल के पहुंच मार्ग के धंसने के कारण यहां भी पुलिस तैनात की गई और रास्ते को बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार नहर बाईपास कई जगह से कटा
एसपी ने बताया कि समीपुर से हरिद्वार जाने के लिए बाईपास के रूप से जिस नहर पटरी सड़क का इस्तेमाल किया जाता है, वह कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में पुलिस को तैनात किया गया है।



वर्जन:::
जिले में निकल रही सभी नदियों के पुलों पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मालन, कोटावाली समेत अन्य पुलों पर पुलिस पहले से ही तैनात है। रात में पानी दिखाई भी नहीं देता, ऐसे में मौजूद पुलिसकर्मी निगरानी करते हुए वाहनों को सावधानी पूर्वक निकलवा सकेंगे। बैराज पर पीएसी पहले से ही तैनात है। एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed