फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dragon fruit flowers are blooming in the fields, sons of the soil are becoming prosperous.

Bijnor News: खेतों में खिल रहे ड्रेगन फ्रूट के फूल, समृद्ध हाे रहे धरती के पुत्र

Wed, 09 Oct 2024 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dragon fruit flowers are blooming in the fields, sons of the soil are becoming prosperous.
-गांव लायकपुरी के किसान सुरेश कुमार ने शुरू की ड्रेगन फ्रूट की खेती
विज्ञापन


आशीष तोमर/विनित कुमार

मंडावर/चंदक। गन्ना किसानों ने गन्ना की जगह बागवानी आदि की खेती की ओर पलायन करने लगे हैं। इसी क्रम में मंडावर क्षेत्र के ग्राम लायकपुर निवासी सुरेश कुमार ने ड्रेगन फ्रूट की खेती आरंभ कर दी। इस समय अच्छा फल आ रहा है, जिसे बिजनौर, उतराखंड के बाजार में 250 से 300 रुपये किलो बिक्री हो रही है।
किसान सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रेगन फ्रूट का पौधा एक बार लगाने के बाद लगभग 25 वर्षो तक फल देता है। शुरू में दो बीघा भूमि में ड्रेगन फ्रूट की खेती शुरू की है। खेती लाभकारी होने पर वह अपनी 20 बीघा खेती में बढ़ाएंगे। किसान सुरेश ने बताया के एक पेड़ एक सीजन में 40 किलो तक फल की पैदावार देता है। बताया के उनके द्वारा दो बीघा जमीन में लगभग दो सौ पेड़ लगाए गए है। ड्रेगन फ्रूट के पेड़ों के बीच दलहन उड़द, चना जैसी फसलों का उत्पादन अतिरिक्ति लें रहे हैं। यह आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही।
विज्ञापन


-सोशल मीडिया पर छा रहे किसान ऋतुराज



नहटौर के गांव उमरी निवासी किसान ऋतुराज ने कई वर्ष पहले एक एकड़ में आर्गेनिक ड्रैगन फ्रूट की खेती करने की शुरुआत की थी। उनका उत्पादिक पदार्थ लोकल, आसपास जिलों व अन्य राज्यों में बिक रहा है। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर उनकी खेती व किसानों के लाभ के संबंध कई वीडियो चल रही है। उन्हें देखकर जनपद के कई किसानों ने इसकी खेती करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन




- किसानों की आय बढ़ेगी

कृषि लागत कम करने व उत्पादन बढ़ाने से ही किसानों की आय बढ़ेगी। किसान ड्रेगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अच्छे अवसरों पर उन्हें सम्मानित किया गया है।



-गिरीशचंद, उप कृषि निदेशक बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed