फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Double murder in Bijnor: Woman's body found in the field, husband's body lying 50 meters away

बिजनौर में डबल मर्डर: खेत में मिला महिला का शव, 50 मीटर दूर पड़ी थी पति की लाश, गले पर मिले रहस्यमयी निशान

Wed, 30 Jul 2025 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Jul 2025 07:55 PM IST
सार

गांव पुरैना में प्रवेंद्र और उसकी पत्नी गीता खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गए थे। जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की। खेत पर दोनों के शव पड़े मिले। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी को मांग को लेकर तीन घंटे हंगामा किया। 

विज्ञापन
Double murder in Bijnor: Woman's body found in the field, husband's body lying 50 meters away
खेत पर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नूरपुर के गांव पुरैना में घास काटने खेत में गए प्रवेंद्र (35) और उसकी पत्नी गीता (32) की हत्या कर दी गई। गीता का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। दोहरे हत्याकांड पर गुस्साए लोगों ने करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिए और हंगामा किया।

विज्ञापन

Double murder in Bijnor: Woman's body found in the field, husband's body lying 50 meters away
शव उठाने के लिए ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद प्रवेंद्र पुत्र मोती सिंह अपनी पत्नी गीता को साथ लेकर खेत में घास काटने के लिए चला गया। दोपहर तीन बजे तक भी जब दंपती नहीं लौटे तो परिवार के लोग तलाश के लिए निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धान के खेत पर बेल के पेड़ के नीचे प्रवेंद्र का शव पड़ा मिला। उसके गले पर इंजेक्शन लगाने जैसा निशान बना हुआ था। परिवार वाले प्रवेंद्र के शव को घर ले आए। गीता को ढूंढा गया तो उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके भी गले पर ऐसा ही निशान बना हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने गीता की हत्या करने के बाद उसके पति को मारा।


ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर दंगा: साबित नहीं हो सका गुनाह, गवाह भी अपनी बात से मुकर गए, 10 आरोपी दोषमुक्त    
 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ देशदीपक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। मगर गुस्साए लोग हंगामा करते रहे और शव नहीं उठने दिए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ देशदीपक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed