फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM inaugurated the temporary cowshed

Bijnor News: डीएम ने किया अस्थाई गोशाला का शुभारंभ

Fri, 06 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
DM inaugurated the temporary cowshed
अफजलगढ़ के शेरगढ़ में अस्थाई गोशाला के शुभारंभ पर ग्रामीणो से वार्ता करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। विकास खंड की शेरगढ़ ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव मजरा बहादरपुर के समीप से 25 लाख की लागत से निर्मित अस्थाई गोशाला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने हवन पूजन व फीता काटकर गोशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना गोसंरक्षण नहीं हो सकता। उपस्थित किसानों से गौशाला से जुड़ने तथा भूसा दान देने का आह्वान किया। इसके अलावा गोशाला निर्माण से गांव के ग्रामीणों को बेसहारा मवेशियों की समस्या से राहत मिलने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यहां 200 गोवंश को संरक्षित किया जाना प्रस्तावित है। पशुओं के लिए पेयजल तथा चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

वहीं ग्राम प्रधान प्रधान पुष्पा देवी ने ग्रामीणों से पहली रोटी गाय को दान देने का आवाहन किया। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि खंड विकास अधिकारी की देखरेख ग्राम पंचायत की ओर से गौशाला का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, बीडीओ रवि प्रकाश सिंह प्रधान पुष्पा देवी, प्रधान संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed