फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM honored for winning medal in Khelo India Games

Bijnor News: खेलो इंडिया खेलो में पदक जीतने पर डीएम ने किया सम्मानित

Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
DM honored for winning medal in Khelo India Games
खेलो इंडिया खेलो में पदक जीतने पर डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इंडिया खेलो और सीबीएसई कलस्टर शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएम ने मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं अपने देश और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। वे शूटिंग प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त कर देश और जिले का गौरव बढ़ा सकें। सम्मानित किए गए छात्रों में एक छात्र दीप अहलावत का चयन इंदौर मऊ (मध्य प्रदेश) के आर्मी स्कूल शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

वहीं शूटिंग प्रतियोगिता और खेलो इंडिया खेलो में शूटर अंश डबास ने प्रथम स्थान पर रजत पदक प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान समीर यादव ने कांस्य पदक जीता। हेजलमून स्कूल से पहले अंडर-14 वर्षीय स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में समीर, सक्षम, पार्थ तोमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वर्ष से कम स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शूटर्स में सोना, गौरीशा, वैष्णवी, शबनूर तथा देववंश, आदित्य, अनुभव रहे, जबकि अंडर-19 वर्षीय व्यक्तिगत वर्ग में करमजीत ने रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला राइफल एसोसिएशन बिजनौर के संयुक्त सचिव खान जफर सुल्तान, कुंवर कुशलपाल सिंह, नाजिश वकार, कोच आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed