{"_id":"60dcc2de8ebc3e3bbb4bb2e1","slug":"dm-angry-with-bijnor-sugar-mill-officers-bijnor-news-mrt545264624","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलाई, बिजनौर चीनी मिल अफसरों से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलाई, बिजनौर चीनी मिल अफसरों से डीएम नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने गन्ना भुगतान न करने पर बिलाई और बिजनौर चीनी मिल के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने जल्द बकाया गन्ना मूलय भुगतान न करने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
गन्ना भुगतान की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र खत्म हुए काफी वक्त हो चुका है। नियम के अनुसार किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान मिल जाना चाहिए था। भुगतान न होने से किसानों में रोष है और कई यूनियन अब आंदोलन की बात कह रही हैं। कहा कि मिलों के ग्रुप में अन्य कारोबार भी होते हैं। अगर चीनी से भुगतान की पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है तो दूसरे कारोबार से किसानों का भुगतान सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि धामपुर ग्रुप की दूसरे जिलों में लगी मिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया है जबकि जिले में भुगतान प्रतिशत कम है। बिलाई और बिजनौर चीनी मिल के अफसरों से कहा कि किसान को हर हाल में समय पर भुगतान मिलना चाहिए। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, परोपकार सिंह, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।