{"_id":"67bcb76cbe3606edb00ee82a","slug":"districts-on-one-platform-for-ganga-expressway-memorandums-submitted-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-143782-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए एक मंच पर जिला, सौंपे गए ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए एक मंच पर जिला, सौंपे गए ज्ञापन
Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए पूरा जिला एकजुट हो गया है। सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेता भी एक्सप्रेस-वे को जिले से गुजारने की मांग जोर-शोर से उठा रहे हैं। अन्य संगठनों ने भी सोमवार को गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया और ज्ञापन दिए गए।
चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देकर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से बनवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे बिजनौर से नहीं बनने से जिले की जनता में रोष है।
नांगलसोती में भाकियू अराजनैतिक की बैठक में दो मार्च को भागूवाला जन जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने कहा कि नजीबाबाद में मुख्यमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकालने की घोषणा की थी, लेकिन प्रभारी मंत्री मुजफ्फरनगर से निकलवाना चाहते हैं। बिजनौरवासी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
दो मार्च को संगठन के प्रांतीय नेता दिगंबर सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राजवीर काकरान, राजीव कुमार, गार्विन चौधरी, मोहम्मद आफाक, फुरकान खां, अनुज कुमार, गौतम, भूरे, जिले सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, चांदपुर क्षेत्र के जलीलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार ने गंगा एक्सप्रेसवे को जिले से बनवाने की मांग की।
धामपुर में नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गंगा एक्सप्रेसवे को अमरोहा के तिगरी घाट से होकर जनपद बिजनौर से निकालने की मांग की।
उन्होंने पत्र में कहा है कि जनपद के विकास, उत्तराखंड के निवासियों की सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। एक्सप्रेस-वे को बिजनौर के विदुर कुटी, बिजनौर बैराज, कण्व ऋषि आश्रम (रावली), बालावाली, नांगल सोती होते हुए हरिद्वार तक ले जाया जा सकता है। उधर, भाजपा की बिजनौर लोकसभा सह प्रभारी लीना सिंघल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से बनवाने की मांग की है।
भाकियू अराजैनतिक कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष रवि कुमार, ब्लाॅक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान सहित भाजपा संगठन पदाधिकारियों को ज्ञापन देकर गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से बनवाने की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा ने बताया कि बिजनौर की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
चांदपुर में भी भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक प्रमुख, नगर पालिका अध्यक्ष, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य ने गंगा एक्सप्रेसवे को जनपद बिजनौर से निकालने की मांग की। इस दाैरान जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामफल मुखिया, रोहित कुमार, उस्मान अहमद रहे।