फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dineshchandra becomes DM of Saharanpur, atmosphere of happiness in family and village

Bijnor News: नगीना - दिनेशचंद्र सहारनपुर डीएम बने, परिवार व गांव में खुशी का माहौल

Fri, 19 May 2023 10:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dineshchandra becomes DM of Saharanpur, atmosphere of happiness in family and village
जनवरी 2023 में राष्ट्रपति से सम्मानित होते आईएएस दिनेश चंद्र फाइल फोटो
- गांव पुरैनी निवासी हैं 2018 कैडर के पीसीएस दिनेश चंद्र
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। शासन द्वारा बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी 2018 कैडर के आईएएस दिनेशचंद्र को बहराइच से सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाए जाने की घोषणा की। जिसके बाद उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। कुछ माह पहले दिनेश चंद को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था।

1966 में पुरैनी निवासी ठाकुर शिशुपाल सिंह व ब्रह्मोदेवी के किसान परिवार में जन्मे दिनेशचंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भतीजे तनुज चौहान बताते हैं कि चाचा दिनेश बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे। प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में करने के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज से की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन

1997 में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाले दिनेश चंद के प्रशासनिक सेवा की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्हें हरिद्वार ( तब उत्तर प्रदेश में था) का उपजिलाधिकारी बनाया गया। बाद में मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ इलाहाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ जैसे जनपदों में एसडीएम, एडीएम व मुख्य विकास अधिकारी के पदों पर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मित्र आमोद कुमार बताते हैं कि दिनेशचंद्र बहराइच के जिलाधिकारी से पहले कानपुर देहात में जिलाधिकारी व गाजियाबाद में नगर आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में 25 जनवरी 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया है। जबकि इसके पहले वह निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल से कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed