फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhanteras preparations complete, shops decorated, waiting for customers

Bijnor News: धनतेरस की तैयारी पूरी, सज गई दुकानें, ग्राहकों की इंतजार

Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras preparations complete, shops decorated, waiting for customers
बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति देखती युवती संवाद - फोटो : 1
बिजनौर। धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को बेहतर ढंग से सजाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और सराफा बाजार में खरीदारी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बाजार में अभी से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों को अब धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने का इंतजार है।
विज्ञापन


धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए लोग अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य घरेलू उपकरणों की मांग बढ़ी है।। वहीं, बर्तन बाजार में भी स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की बिक्री को लेकर दुकानदारों को अच्छी उम्मीद है। दुकानों पर तरह-तरह के बर्तनों की मांग बढ़ी है। उधर, सराफा बाजार में भी धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी है। सोने और चांदी के आभूषणों के साथ ही सिक्कों की खरीदारी होगी। ग्राहकों को विभिन्न डिजाइन और वजन के सिक्के उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब दुकानदारों को धनतेरस के दिन बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटने और कारोबार में तेजी आने का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन और सदर बाजार में दुकानें सजने लगी हैं। मिठाई, कपड़ों से लेकर सभी दुकानों पर रौनक है। सड़क पर इलेट्रॉनिक झालर सहित रंग-बिरंगी लाइटों की खरीदारी शुरू हो गई है। इसके अलावा घर की साज-सज्जा के सामानों की खरीदारी भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

99.99 प्रतिशत हॉलमार्क शुद्धता चांदी की अधिक मांग : सिद्धार्थ अग्रवाल
सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि सोने, चांदी के सिक्कों के साथ ही आभूषण की मांग बढ़ रही है। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 99.99 प्रतिशत हॉलमार्क शुद्धता वाले चांदी सिक्कों की ग्राहक खूब मांग कर रहे हैं।

त्योहार से पहले इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ी : शुभम गोयल
द मोबाइल प्वाइंट संचालक शुभम गोयल का कहना है कि धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की अधिक मांग है। इसके अलावा एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य उपकरणों की बिक्री हो रही है। धनतेरस के लिए बुकिंग हुई है। कुछ कंपनियां ग्राहको लुभाने के लिए खरीदारी पर छूट भी दे रही हैं।

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति देखती युवती संवाद

बिजनौर में दीपावली के लिए गणेश जी की मूर्ति देखती युवती संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed