फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur: Panchayat secretaries protest against online attendance continues for the third day

धामपुर: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पंचायत सचिवों का तीसरे दिन भी प्रदर्शन रहा जारी

Thu, 04 Dec 2025 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dhampur: Panchayat secretaries protest against online attendance continues for the third day
फोटो
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम पंचायत सचिवों का बुधवार को तीसरे दिन विकास खंड मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी है। ब्लाॅक अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही सचिवों की ऑनालइन हाजिरी के आदेश को निरस्त नहीं किया तो चार दिसंबर तक शांति पूर्ण सत्याग्रह चलेगा। इसके बाद पांच दिसंबर से प्रदेश आह्वान पर सभी सचिवों की ओर से सरकारी व्हाट्सअप और सरकारी कार्यक्रमों से लेफ्ट होकर प्रदर्शन करेंगे। 10 दिसंबर को सचिव न तो अपने निजी फोनों और वाहनों का सरकारी कार्य के लिए प्रयोग करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। 15 दिसंबर को विभाग की ओर से सरकारी कार्य करने को उपलब्ध कराए गए डोंगल को ब्लाॅक में जमा कर दिया जाएगा।

ब्लाॅक अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उनकी ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए अनर्गल दबाव दे रही है। जब एक-एक सचिव के पास कई-कई पंचायतों में चार्ज है तो वह कैसे तैनाती वाली पंचायत पर पहुंच कर ऑनलाइन हाजिरी लगा सकते हैं। सरकार की ओर से पंचायत सचिवों से गैर विभागीय कार्य का भार डालकर शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में सौरभ कुमार, त्रिवेंद्र चौहान, सहदेव सिंह, नसीम अमहद, कृपाल सिंह, विनीता देवी, अमित, मोहित, योगराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed