{"_id":"5e51761a8ebc3ef39367a313","slug":"dewar-accused-of-rape-bijnor-news-mrt4703436186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
महिला ने पति, ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया
बिजनौर, बढ़ापुर। कस्बा निवासी एक महिला ने अपने पति एवं ससुर पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने एवं देवर द्वारा चाकू से आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक महिला ने आरोप लगाया कि चार माह पूर्व कस्बे के ही उसके पति एवं ससुर ने घर मे घुसकर उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसने मामले की लिखित सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। थाने से लौटते समय थाने से कुछ ही दूरी पर उसके देवर ने उसका रास्ता रोक कर उसे चाकू दिखाकर आतंकित किया। उसे समीप के एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपने देवर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला अपने मायके में रह रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।