फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Develop self-knowledge: Govindacharya

आत्मज्ञान को करें विकसित : गोविंदाचार्य

Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Develop self-knowledge: Govindacharya
नजीबाबाद के एनआईआईटी में अध्य्यन प्रवास कार्यक्रम भाग लेते केएन गोविंदाचार्य। - फोटो : NAZIBABAD
आत्मज्ञान को करें विकसित : गोविंदाचार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। आत्मज्ञान को विकसित करने के लिए ज्ञान के प्रकाश की आवश्यकता होती है। एनआईआईटी में आयोजित अध्ययन प्रवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के केएन गोविंदाचार्य ने यह बात कही है।

नॉर्थ इंडिया ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज नजीबाबाद में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की अध्ययन प्रवास बौद्धिक संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि केएन गोविंदाचार्य ने वैश्विक समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा राष्ट्र की उन्नति समरसता और विकास के लिए मन में राष्ट्रभक्ति के भाव समाहित होने जरूरी हैं। गोविंदाचार्य के साथ आए पवन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, नीलम उपाध्याय, अरविंद कुमार और जीव कांत ने बौद्धिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, एनआईआईटी के अवनीश अग्रवाल आदि ने राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के अध्ययन प्रवास कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया है। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. नीलावती, राम किशोर, डॉ. एके त्रिपाठी, जसवंत सिंह, डॉ. नवनीत राजपूत, प्रभात अग्रवाल, माणिक गुप्ता, माधव वर्मा, मनोज कुमार, मोहित गर्ग, अरविंद राजपूत, रूप कुमार, अंकुश कुमार, पीसी राम, दीपा सिंह, शगुन मलिक और शालू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed