फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of Ralod workers regarding outstanding payment and electricity

Bijnor News: बकाया भुगतान व बिजली को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Ralod workers regarding outstanding payment and electricity
- बाद में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसानों की ज्वलंत समस्याओं के निदान को लेकर रालोद नेताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। आंदोलित रालोद नेताओं ने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने, बिजली व्यवस्था सुधारने, निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली देने की मांग जोरशोर से उठाई।

राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाया और उनके निदान को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए। क्योंकि किसान अपने कर्ज पर भी ब्याज दिया जा रहा है। बिजली मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भीषण गर्मी हो रही है लो हीट वेव के प्रकोप की चपेट में आ रहे है। बिजली कटौती और आपूर्ति में लो-वोल्टेज की समस्या से व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ाई हुई है। कहा कि कृषि सिंचाई को फ्री बिजली देने वाली घोषणा को लागू किया जाए। बाद में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सरदार बुद्ध सिंह, जगवीर सिंह, शमशाद अंसारी, हुकुम सिंह, हनी तोमर, पारितोष चंदेल, योगेद्र सिंह, सुभाष काकरान, सुशील चौधरी, इरफानूद्दीन, कृष्णपाल सिंह, गजेंद्र, मेघपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed