फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration alleging illegal recovery, lockout

Bijnor News: स्योहारा- अवैध वसूली का आरोप लगा किया प्रदर्शन, तालाबंदी की

Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration alleging illegal recovery, lockout
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड स्थित लोकमणी डिग्री कॉलेज में अवैध वसूली के आरोप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए। दो घंटे बाद कॉलेज प्रशासन व कार्यकर्ताओं के मध्य समझौता वार्ता के बाद धरना समाप्त किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार को पांच मांगों को लेकर लोकमणी डिग्री कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया गया था। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकारिणी सदस्य शानू शेख के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता डिग्री कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से फार्म अग्रसारित करने, प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली करने, नकल कराने व प्रोस्पेक्टस के नाम पर अवैध उगाही करने के विरोध व कक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की। इस पर कॉलेज प्रशासन व कार्यकर्ताओं के बीच काफी झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से लिखित में सभी मांगों को पूरा करने की बात की, लेकिन कॉलेज प्रशासन लिखित में देने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार की तालाबंदी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे बाद कार्यकर्ताओं व कॉलेज प्रशासन के मध्य वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान डोली, किरण, रानी, सुमन, अंजली वर्मा, शौर्य रस्तोगी, मुजम्मिल, पीयूष रस्तोगी, निश्चय रस्तोगी, सचिन कुमार, कु बजिहा, अनम, अभिषेक, मोहित, आर्यन पाल, बोबी, मोनिश, वैभव चौहान, सचियन पासवान, मो फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...........
छात्र छात्राओं के साथ किसी भी तरह का उत्पीड़न एबीवीपी सहन नहीं करेगा। कॉलेज द्वारा कभी नकल के नाम पर फार्म अग्रसारित करने प्रोस्पेक्टस व प्रैक्टिकल के नाम अवैध वसूली की जाती रही है, जिसका एबीवीपी विरोध करती है और करती रहेगी। - शानू शेख (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) एबीवीपी

----
कालेज द्वारा छात्र छात्राओं से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। कॉलेज पर लगाए गए। सभी आरोप निराधार हैं। एके मिश्रा (प्राचार्य ), लोकमणी डिग्री कॉलेज स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed