{"_id":"58bef9254f1c1bed43dc4533","slug":"demonstration-against-the-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विद्युत संकट के विरोध में हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला में गांव सफियाबाद में बिजली संकट को लेकर महिलाओं ने भागूवाला बिजलीघर के सामने हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने विद्युत निगम को बिजली आपूर्ति बेहतर न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सफियाबाद में 25 केवीए ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। गांव में 55 से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। सफियाबाद की महिलाओं ने भागूवाला बिजलीघर पहुंचकर गांव में पिछले दो माह से विद्युत संकट गंभीर होने के विरोध में हाईवे जाम कर गहरा रोष जताया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि आश्वासन के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं कर रहे। जाम लगाने वाली प्रदर्शनकारी महिलाओं में कुसुम, सुषमा, किरन, बीपन, कुतेश, परीक्षा, ऊषा, वीरबाला शामिल थीं। मंडावली थाने से पहुंचे उपनिरीक्षक रजनीश तोमर, अजेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाकर लगभग पौन घंटे बाद जाम खुलवाया। उधर क्षेत्रीय जेई दीपक कुमार ने बताया कि सफियाबाद में उपभोक्ताओं पर काफी बकाया है। जिसके कारण ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से बकाया तत्काल जमा कराने की सलाह दी। जिससे ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए नियमानुसार स्टीमेट तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विद्युत कटौती से बिलबिला रहे उपभोक्ता
अफजलगढ़ में भिक्कावाला विद्युत उपकेंद्र पर बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। आरोप है कि डबल शिफ्ट में चार घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। शिकायत पर भी निगम अधिकारी नहीं सुन रहे। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों को शीघ्र विद्युत आपूर्ति में सुधार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीण नरवैल सिंह, स्वरूप सिंह, प्रगट सिंह, सरजीत सिंह, मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुखराज सिंह आदि का कहना है कि फीडर से जुड़े गांव प्रेमपुरी, रसूलपुर, रसूलाबाद, चकफेरी, कटारमल सहित दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। किसानों का आरोप है कि डबल शिफ्ट में तीन चार घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। आपूर्ति ठीक से नहीं मिलने की वजह से किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने विद्युत निगम से डबल शिफ्ट में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की है। किसानों ने विद्युत निगम से आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। चेताया कि यदि शीघ्र ही आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। उधर, जेई रामपाल सिंह ने बताया कि उपलब्धता के आधार पर आपूर्ति हो रही है।