{"_id":"6b05f077e60047030d09facd","slug":"patient-dies-during-surgery-family-members-create-a-commotion-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-196427-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
नूरपुर में ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत पर विलाप करते परिजन। संवाद
-परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। कस्बे में बिजनौर मार्ग स्थित एक हॉस्पिटल में मंगलवार को ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और मौके से भागने का आरोप लगाया।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे गांव बलदाना शफीपुर निवासी नियाजुद्दीन (60) को परिजनों ने पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच करने के बाद शाम को करीब छह बजे ऑपरेशन करने के लिए ऑपरेशन कक्ष में भर्ती कराया गया। इस दौरान तबीयत बिगड़ने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे शाहनुद्दीन ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें पहले बुजुर्ग की धड़कन बढ़ने फिर रक्तचाप बढ़ने की बात कहते हुए गुमराह किया, लेकिन अस्पताल ने उन्हें छुट्टी नहीं दी। मौत के बाद स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गया।
हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। सीओ देश दीपक का कहना है कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। अस्पताल संचालक और मृतक के परिजनों के बीच आपसी सहमति के बाद मामला शांत हो गया। परिजन शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के घर ले गए।