फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Defeating Dehradun, Modinagar reached semi-finals

Bijnor News: देहरादून को हराकर मोदीनगर सेमीफाइनल में पहुंची

Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Defeating Dehradun, Modinagar reached semi-finals
नजीबाबाद के एनआईजीसी खेल मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी।
नजीबाबाद। एनआईजीसी क्रिकेट क्लब अंडर-16 का लीग मुकाबला मोदीनगर की टीम ने जीता। देहरादून को हराकर मोदीनगर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एनआईजीसी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक अवनीश अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल और अहमरूद्दीन की देखरेख में शनिवार को देहरादून और मोदीनगर की टीम के बीच मैच खेला गया। देहरादून के कप्तान आकाश ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोदीनगर की टीम ने सभी विकेट खोकर 32 ओवर में 195 रन बनाए। टीम के स्पर्श ने 52 और कृष्णा ने 43 रनों का योगदान दिया। जबकि देहरादून के सुधांशु ने तीन और आकाश ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की पूरी टीम मात्र 151 रन पर आउट हो गई। मोदीनगर की टीम ने 44 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम के बॉलर कृष्णा ने चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच में एंपायर अनुल हक और केशव नंदन रहे। टूर्नामेंट के आयोजक अहमरूद्दीन ने बताया कि 16 अप्रैल को बिजनौर स्टेडियम और मेरठ के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed