{"_id":"6aca9b41882708178104a99d","slug":"deep-potholes-on-the-nurpur-road-halted-speed-vehicles-stuck-in-traffic-jam-for-hours-bijnor-news-c-27-1-bij1010-192514-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नूरपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों ने रोकी रफ्तार, घंटों जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नूरपुर मार्ग पर गहरे गड्ढों ने रोकी रफ्तार, घंटों जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
नूरपुर। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने धामपुर-नूरपुर मार्ग पर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गांव ढेली अहीर के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन दिन से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के कारण यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं।
गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से ढेली अहीर के सामने मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया था। इसके बाद सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से स्थिति और बिगड़ गई। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी कीचड़ से होकर गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण सैकड़ों वाहन चालक प्रभावित हुए।
वाया ताजपुर होकर निकल रहे वाहन
मार्ग पर आवागमन बाधित होने के कारण रोडवेज बसों और निजी वाहनों को सीधे निकलने के बजाय वाया ताजपुर होकर नूरपुर, चांदपुर, अमरोहा और दिल्ली की ओर जाना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने से वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
हर साल बारिश में बनती है समस्या
रानू शर्मा, चित्रांगद भारद्वाज, मनोज, संजीव और दिनेश का कहना है कि बारिश के मौसम में हर साल इस स्थान पर जलभराव की समस्या पैदा होती है। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से सड़क लगातार क्षतिग्रस्त होती जा रही है। गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क के गड्ढे भरवाने और बाधित मार्ग पर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए। संवाद