{"_id":"5a5504914f1c1b5c248b74c5","slug":"death-in-accident-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घना कोहरा बन गया काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घना कोहरा बन गया काल
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना में घने कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हसनअलीपुर भोगन निवासी मुकेश कुमार, नोएडा में एक दर्जी की दुकान पर काम करता है। मंगलवार की सुबह वह नगीना पहुंचा था, जहां से वह पैदल नगीना-नहटौर मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग ट्रैक को क्रास कर रहा था। तभी सहारनपुर मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बहनों व मां विरमो देवा का इकलौता कमाने का सहारा था। उनके पिता जसराम का पूर्व में ही निधन हो चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। परिजनों में मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।
कोहरे से सड़कों पर रेंगे वाहन
कालागढ़। शीतलहर के चलते जहां तापमान में गिरावट है। वहीं, घने कोहरे ने यातायात को प्रभावित किया है। शीतलहर और कोहरे के चलते दृश्यता कम हो रही है। बसों में यात्रियों की संख्या कम होने से बसे भी कम चल रही है। वहीं विक्रम टैंपू चालकों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन के अनुसार तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बना है। धर रेहड़, अफजलगढ़, भूतपुरी, शेरकोट में दिन में भी कोहरे का असर देखने को मिला। दिन में कुछ देर के लिए सूरज तो दिखाई दिया, लेकिन शाम ढलते ही कोहरे की चादर ओढ़ ली।
विज्ञापन