{"_id":"64b18759b088ab32930676e5","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-the-verandah-of-kuti-temple-accused-of-murder-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-6969-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अफजलगढ़- कुटी मंदिर के बरामदे में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अफजलगढ़- कुटी मंदिर के बरामदे में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप
Fri, 14 Jul 2023 11:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो :
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। गांव अभयराजपुर स्थित कुटी मंदिर के बरामदे में एक 21 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के चार लोगों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित कुटी मंदिर में गांव के एक युवक गौरव (22) पुत्र राधेश्याम का शव मंदिर के बरामदे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ भरत कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी की। मृतक के शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अभी अविवाहित था। इस मामले में मृतक के पिता राधेश्याम की ओर से गांव के ही राजेन्द्र, कुलदीप व दिवाकर तथा एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।