फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of missing youth found in well

लापता युवक का शव कुएं में मिला

Wed, 05 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in well
लापता युवक का शव कुएं में मिला
विज्ञापन

चांदपुर। फैक्टरी में मजदूरी करने आए चार दिन से लापता युवक का शव फैक्टरी के पीछे एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को बाहर निकाला गया।
थाना नूरपुर के गांव सिढ्यावली निवासी वीरेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र मोहित नूरपुर रोड गांव इस्माइलपुर स्थित सरिया फैक्टरी में ठेकेदार के अंतर्गत मजदूरी करता था। 31 जुलाई को मजदूरी करने फैक्टरी आया था, लेकिन शाम को अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने फैक्टरी में जानकारी की। तभी से परिजन व फैक्टरी के लोग मोहित को तलाश कर रहे थे।

मंगलवार को तलाश करते समय मोहित का शव फैक्टरी के पास कुएं में पड़ा मिला। शव के ऊपर सांप बैठा हुआ था। कुएं में शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को पुलिस ने बाहर निकाला। कोतवाली निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शव पर कोई चोट कानिशान दिखाई नहीं दे रहा है। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed