फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dangerous fire in Plywood Factory

प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dangerous fire in Plywood Factory
प्लाइवुड फैक्ट्री में आग से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में रायपुर मार्ग स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई। बिजनौर, अमरोहा और गजरौला से आईं सात दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर सरदार अमरीक सिंह और रणजीत सिंह की युनाइटेड इंटरप्राइजेज प्लाइवुड फैक्ट्री है। शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सो रहे चौकीदार सीताराम व उसके उसके पुत्र रमेशचंद्र की आग की लपटों की तपन से आंख खुली। तब तक प्लाइवुड फैक्ट्री में आग ने विकराल रूप ले लिया था। चौकीदार ने तत्काल मालिक को सूचना दी। सूचना मिलने पर नजीबाबाद दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि नजीबाबाद की मात्र एक दमकल गाड़ी लगभग दो बजे घटनास्थल पर पहुंची। उसमें भी पूरा पानी नहीं भरा था।
विज्ञापन


नजीबाबाद अग्निशमन दल के कर्मचारी लगभग तीन बजे अग्निकांड स्थल से लगभग तीन बजे पानी लेने के लिए निकले, तो करीब डेढ़ घंटे बाद वापस लौटे। तब तक आग प्लाइवुड फैक्ट्री में बुरी तरह फैल चुकी थी। नजीबाबाद अग्निशमन विभाग ने बिजनौर, धामपुर, नगीना को तत्काल नजीबाबाद पहुंचने की सूचना दी। भीषण आग को देखते हुए अमरोहा और गाजियाबाद अग्निशमन दल को भी बुलाया गया। लगभग साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे के बीच बाहर से अग्निशमन गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर करीब साढ़े आठ बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया था। संयोग से फैक्ट्री में आग लगने के दौरान हवा नहीं चल रही थी, अन्यथा आसपास आग फैलने से भारी क्षति होती। अग्निकांड में युनाइटेड इंटरप्राइजेज प्लाइवुड फैक्ट्री का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। मशीनों, वायरिंग को भी क्षति पहुंची। अग्निकांड में लाखों की क्षति होना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed