फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Damaged power line threatens crops

जर्जर विद्युत लाइन से फसलों को खतरा

Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Damaged power line threatens crops
जर्जर विद्युत लाइन से फसलों को खतरा
विज्ञापन

मंडावली। भागूवाला बिजलीघर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली बिजली लाइनें जर्जर हो गई हैं। खेतों के ऊपर से झूलते तारों से किसानों की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। किसानों ने कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता में किसानों से खेतों के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है। किसान छत्रपाल सिंह, कृपाल सिंह, कुंवर सिंह, अशोक, लोकेंद्र, कावेंद्र सिंह का कहना है कि औरंगपुर बसंता और आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनें कई दशक पुरानी हो चुकी हैं। सप्लाई के समय हवा में झूलते तार आपस में जुड़ जाते हैं, जिससे तारों में चिंगारियां निकलती हैं। बिजली के तार किसानों के गन्ने फसल को छू रहे हैं, जिससे फसल में आग लगने का खतरा बना है। जर्जर विद्युत लाइन से खेतों पर काम करने वाले किसानों पर भी हर वक्त खतरा बना रहता है। गत वर्ष बिजली के तारों में फाल्ट होने से कई किसानों की गन्ने की फसल में आग लग गई थी। किसानों ने जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, भागूवाला बिजली घर के जेई राजेश कुुमार का कहना है कि बिजली कर्मचारियों को विद्युत लाइन का सर्वे कराया जाएगा। जर्जर विद्युत लाइन को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed