फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Damaged culvert giving a death party

क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही मौत हो दावत

Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Damaged culvert giving a death party
कादराबाद क्षेत्र के गांव चोहड़वाला से मीरापुर मार्ग के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया। - फोटो : BIJNOR
क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही मौत हो दावत
विज्ञापन

बिजनौर, कादराबाद। दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त है। कई बार हादसे होने के बावजूद पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामवासियों ने विभाग से शीघ्र पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।

गांव हिदयतपुर चौहड़वाला, मीरापुर, कल्लुवाला निवासी ग्रामीण महेश चौहान, धमेंद्र पाल, सतीश कुमार, कृष्ण पाल, हनीफ आदि का कहना है कि गांव हिदायतपुर मीरापुर मार्ग पर बनी पुलिया दर्जनों गांवों को जोड़ती है। जो वर्षों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त है पुलिया की अप्रोच टूट गई है। दोनों ओर सड़क खत्म हो चुकी है और बड़े गड्ढे हो गए हैं। आए दिन यहां कोई न कोई हादसा होता रहता है। कई बार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गियां व अन्य वाहन पुलिया से गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रतिदिन दर्जनों स्कूली वाहन भी इस पुलिया से गुजरते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार पुलिया निर्माण कराने की मांग करने पर भी शासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। जेई सुभाष सिंह का कहना है कि प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। पैसे का आवंटन होने पर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed