फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth shot dead in Gyan Vihar

ज्ञान विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 25 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Gyan Vihar
मौके पर पड़ा तमंचा और कारतूस के खोखे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रंजिश को लेकर बिजनौर के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर के युवक पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


 घटना के बाद एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक के दोस्त की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मुजफ्फरनगर के थाना मंडी के गांव कूकड़ा निवासी पुष्पेंद्र राठी (35) पुत्र रविंद्र राठी बिजनौर में चेन्नई की आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी में पिछले एक साल से काम करता था। फाइनेंस कंपनी का कार्यालय नगीना रोड स्थित ज्ञान विहार कॉलोनी में ऋषिपाल सिंह के मकान में है। उसी मकान में पुष्पेंद्र राठी अपने अन्य साथी शानू, सोनू, विपिन कुमार के साथ किराए पर रहता था।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र का साथी विपिन कुमार बिजनौर के एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। विपिन के मुताबिक मंगलवार शाम चार बजे पड़ोस में स्थित वाटर प्लांट का मालिक कोतवाली शहर के गांव सालमाबाद निवासी अंकुर अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके मकान पर आया। जब उसने मकान का दरवाजा खुलवाया तो उसने ही मकान का दरवाजा खोला। अंकुर मकान में आते ही पुष्पेंद्र के कमरे में पहुंचकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पुष्पेंद्र ने इसका विरोध किया तो अंकुर ने तमंचे से पुष्पेंद्र पर लगातार पांच फायर झोक दिए और वहां से साथियों के साथ फरार हो गया। गोली लगने से मौके पर ही पुष्पेंद्र की मौत हो गई। गोलियों की आवास सुनकर पड़ोसियों की भीड़ मौके मकान पर लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपिन का आरोप है कि करीब बीस दिन पहले अंकुर रात को उनके मकान का दरवाजा खुलवाने आया था, तब पुष्पेंद्र ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया था। तभी से अंकुर, पुष्पेंद्र से रंजिश रखने लगा था। इसी कारण अंकुर ने पुष्पेंद्र को मार डाला। घटना के बाद एसपी प्रभाकर चौधरी व सीओ गजेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को मौके से तीन खाली कारतूस व एक 315 बोर का तमंचा मिला है। इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अंकुर के साथी विपिन की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर दी जा रही है। शाम को मृतक पुष्पेंद्र के परिजन भी थाने पहुंच गए थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह के मुताबिक पुष्पेंद्र के साथी विपिन ने गांव सालमाबाद निवासी अंकुर पर पुष्पेंद्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed