{"_id":"586551b34f1c1b425ceec0d5","slug":"woman-strangled-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गला दबाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी में मृतका के गमजदा परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में नूरपुर थाने के गांव जाफराबाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या की है। दहेज हत्या के मामले में मृतका के पति सहित उसकी सास, ननद, जेठ, जेठानी और चचेरे जेठ को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाली जा रही है।
नूरपुर थाने के गांव जाफराबाद निवासी शमीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में अवगत कराया है कि करीब 15 माह पहले उनके ही गांव के गैरसमुदाय के युवक विकास के साथ उनकी बेटी हिना (22) के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद विकास उनकी बेटी को अपने साथ बाहर ले गया। शादी के बाद से ही दामाद के परिवार वालों से संपर्क नहीं हो सका। दामाद ने भी अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया। पिछले कुछ समय से विकास उनकी पुत्री को साथ लेकर गांव जैतरा के पिंटू के मकान में किराये पर रहता था। मृतका के पिता का आरोप है कि विकास चौहान और उसकी बहन, मां, जेठानी, जेठ व चचेरे जेठ अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख की नकदी और स्कार्पियो की मांग कर रहे थे। आरोप है कि उसकी बेटी के मना करने पर ससुरालिये उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी ने अपने पति विकास और उसके परिवार के लोगों की इस प्रताड़ना के बारे में अपनी बहन और मां को फोन पर बताया था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ही आरोपी दामाद ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अन्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही है।