फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman found dead

महिला का शव बरामद

Thu, 24 Sep 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
मंडावर। गांव रायपुर व ख्रिरनी के बीच रजवाहे की पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। हत्या करके शव पुलिया के नीचे फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह राहगीरों ने रायपुर व खिरनी के बीच पुलिया के नीचे एक महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। महिला ने आसमानी रंग का सलवार कुर्ता पहना हुआ था।
विज्ञापन


शव को देखकर उसके चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की जीभ व आंखें बाहर की ओर निकली हुईं थीं। ऐसा गला घोंटकर हत्या किए जाने पर होता है। ग्रामीणों के मुताबिक रजवाहा कई दिन से एकदम सूखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात हुई तेज बारिश से रजवाहे में पानी भरा था। ऐसे में शव के कहीं और से बहकर आने का सवाल ही नहीं उठता। पानी भरने से ही शव बुरी तरह फूल गया है। एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed