{"_id":"5900ef464f1c1b0b71c0e209","slug":"were-making-adulterated-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बना रहे थे मिलावटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बना रहे थे मिलावटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पकड़े शराब तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के मंडावर में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो एक बाग में यूरिया और कैमिकल से शराब बना रहे थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर भाग रहे दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।
तस्कर खुद भी आम के एक बाग में यूरिया और केमिकल से शराब बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हरियाणा राज्य की शराब, मिलावटी शराब, तमंचे, कारतूस और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
पुलिस ने बाग से हरियाणा राज्य की देशी शराब की आठ पेटी बरामद की। इसके अलावा मिलावटी शराब के 42 भरे पव्वे, काफी संख्या में खाली पव्वे, खाद, केमिकल, पानी, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए।
विज्ञापन
तस्करों ने अपने नाम गांव विलासपुर निवासी भारत और कोतवाली शहर के गांव अगरा निवासी नर सिंह बताए। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे यूरिया और केमिकल से मिलावटी शराब बना रहे थे।
इस शराब को वे देशी शराब के खाली पव्वों में भरकर गांवों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।