{"_id":"5883a5e74f1c1b116eefe188","slug":"uttarakhand-police-arrested-accused-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पुलिस ने चोरी का आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड पुलिस ने चोरी का आरोपी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में आखिरकार चौक बाजार में अग्रवाल जनरल स्टोर पर हुई चोरी का खुलासा करने में उत्तराखंड पुलिस को कामयाबी मिली। हरिद्वार पुलिस ने हरि की पैड़ी से एक आरोपी को पकड़कर नजीबाबाद पुलिस को सौंप दिया। मुख्य आरोपी मुहल्ला मुक्तेश्वर महादेव नजीबाबाद निवासी जसवीर पुलिस के हत्थे चढ़ा।
चौक बाजार के अग्रवाल जनरल स्टोर पर 15 जनवरी की रात चोरों ने तीसरी मंजिल की खिड़की का जंगला तोड़कर जनरल स्टोर में प्रवेश किया था। प्रतिष्ठान खुलने के बाद चोरी का खुलासा हुआ था। नजीबाबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि प्रतिष्ठान स्वामी लवी अग्रवाल ने लाखों की चोरी होने का दावा किया था, लेकिन पुलिस के लाखों की चोरी होने की बात गले नहीं उतर रही थी। चोरी की घटना के अगले ही दिन जसवीर अपने नजीबाबाद निवासी एक साथी के साथ हरिद्वार में हरि की पैड़ी पर संदिग्ध अवस्था में उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने नजीबाबाद में अग्रवाल जनरल स्टोर पर दो साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।