{"_id":"6afe02bc06aa90ac8908f081","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152674-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइक छोड़कर गायब हुआ मछली ठेकेदार का पुत्र, दिल्ली में होने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइक छोड़कर गायब हुआ मछली ठेकेदार का पुत्र, दिल्ली में होने की सूचना
विज्ञापन
कालपी । यमुना पुल पर बुलेट बाइक खड़ी कर लापता हुए मछली ठेकेदार के पुत्र के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों के अनुसार, युवक ने उनसे फोन पर बातचीत की है और उसके दिल्ली में होने की संभावना जताई जा रही है। इससे तीन दिनों तक यमुना में चले खोज अभियान के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
शनिवार सुबह राहगीरों ने यमुना पुल की कोठी नंबर तीन पर बुलेट संदिग्ध अवस्था में खड़ी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच में बाइक सदर बाजार निवासी मछली ठेकेदार असलम खान उर्फ टेंगन के पुत्र अख्तर की निकली। बेटे के पुल पर बाइक छोड़कर गायब होने की जानकारी पर पिता ने उसके यमुना में कूदने की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तीन दिनों तक करीब 30 किलोमीटर के दायरे में तलाश अभियान चलाया।
मंगलवार को अभियान बंद कर दिया गया था। इसी बीच देर शाम परिजनों को अख्तर के सकुशल होने और दिल्ली में मौजूद होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के माध्यम से युवक के सकुशल होने की जानकारी मिली है। उसके ठिकाने और वापस आने के संबंध में परिजनों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी
पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि जब तक युवक सामने नहीं आता, तब तक मामले की जांच बंद नहीं की जाएगी।