{"_id":"6afe021fc1d51e04ff06e1bf","slug":"police-caught-the-car-riders-who-were-running-away-after-kidnapping-a-youth-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-152335-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक को अगवा कर भाग रहे कार सवारों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक को अगवा कर भाग रहे कार सवारों को पुलिस ने पकड़ा
Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर किशरवल तिराहे से कार सवार लोगों ने एक युवक को जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद विपरीत दिशा में कार दौड़ाने लगे। पास में तैनात यातायात पुलिस टीम ने कार सवारों का पीछा कर बारा टोल के पास पकड़ लिया। यातायात पुलिस ने सभी को रनियां थाने की पुलिस को सौंपा है।
कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के सोना ठाकुर प्रसाद का पुरवा भीमसेन निवासी भीखम पासवान बुधवार दोपहर रनियां थाना क्षेत्र के किशरवल रोड तिराहा के पास हाईवे के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आई कार से उतरे दो से तीन युवकों ने उसे कार में डाल लिया और विपरीत दिशा में ही बारा टोल की ओर भागने लगे।
युवक के शोर मचाने पर पास में चेकिंग कर रहे टीएसआई भरत कुमार त्रिपाठी, रामबाबू पाल, कांस्टेबल सुखवीर सिंह ने पीछा कर कार सवारों को बारा टोल के पास से पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने मौके से कार सवार दो लोगों को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। यातायात पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी व पीड़ित को रनियां थाना पुलिस को सौंपा है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला 14 हजार रुपये के लेनदेन का सामने आया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।