{"_id":"6afe01a39a657436950f3d09","slug":"strongmen-barged-into-a-house-and-beat-up-a-mother-and-her-son-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-160756-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने घर में घुसकर मां और बेटे को पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस मारपीट में किशोर की उंगली टूट गई, जबकि मां को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेमरियावां निवासी वालिदा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की शाम करीब आठ बजे उनका 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद शाद गली में गया था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उनकी देवरानी अजमेरुन्निशा और उसकी दो बेटियों सबा खातून व समा खातून ने किशोर को गाली देते हुए भगाने का प्रयास किया।
विरोध करने पर आरोपी महिलाएं वालिदा खातून के दरवाजे पर पहुंच गईं और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसकी एक उंगली टूट गई और मां-बेटे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने 17 नवंबर को थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।