फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: Miscreants have attacked a businessman and looted 2.5 lakh rupees and laptop in Bijnor

बिजनौर में बड़ी वारदात: बदमाशों ने व्यापारी को लहूलुहान कर लूटे ढाई लाख रुपये और लैपटॉप, मचा हड़कंप

Sat, 09 Oct 2021 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Oct 2021 10:26 PM IST
सार

बिजनौर में शनिवार शाम को एक बड़ी वारदात हो गई। बदमाशों ने व्यापारी को लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब ढाई लाख रुपये और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
UP Crime News: Miscreants have attacked a businessman and looted 2.5 lakh rupees and laptop in Bijnor
घायल व्यापारी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर किराना के व्यापारी से दो लाख, 40 हजार और एक लैपटॉप लूट लिया। हमले में लहूलुहान हुए व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो फरार हो गए।

विज्ञापन


शहर की नीलकमल कॉलोनी रोड निवासी राजीव अग्रवाल किराना के थोक व्यापारी है। शनिवार शाम करीब 8:15 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। सिविल लाइन स्थित पंजाब एंड सिंध वाली गली में अपने घर के सामने पहुंचे ही थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने व्यापारी राजीव अग्रवाल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें व्यापारी राजीव अग्रवाल लहूलुहान हो गए। इसी दौरान तीनों बदमाश व्यापारी के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि बैग में 2,40, 000 नगद, एक लैपटॉप और एक पेनड्राइव रखी हुई थी। लूट के तुरंत बाद मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। व्यापारी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी डॉ. कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

बताया जा रहा है कि लूट करने वालों में व्यापारी के यहां काम करने वाले नौकर पर भी शक जाहिर किया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed