फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: A youth of Bijnor has illicit relation with a girl of Chandigarh and demand for action

धर्म छुपाकर दोस्ती: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक बनाए अवैध संबंध, हिंदू संगठन के लोगों से मिली पीड़िता और...

Sat, 11 Sep 2021 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Sep 2021 10:47 PM IST
सार

बिजनौर के युवक ने धर्म छुपाकर चंडीगढ़ में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक संबंध बनाए। अब पीड़िता ने बिजनौर में पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
UP Crime News: A youth of Bijnor has illicit relation with a girl of Chandigarh and demand for action
थाने में धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के हीमपुर दीपा क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी एक युवक ने चंडीगढ़ में अपना नाम व धर्म छुपाकर गैर वर्ग की युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक अवैध संबंध बनाए। युवती द्वारा शादी का दबाव देने पर आरोपी युवक पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। युवक की तलाश में आई युवती ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव सैदाबाद निवासी युवक हाशिम पुत्र रियासत चंडीगढ़ में कारों पर पेंट का काम करता है। यहां उसकी मुलाकात पंजाब निवासी एक सिख समाज की युवती से हो गई। आरोप है कि हाशिम ने अपना नाम व धर्म छुपाकर अपना नाम राजू बताते हुए उससे दोस्ती कर ली और शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक अवैध संबंध बनाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हंसता हुआ चेहरा और हजारों सपने... पर दरिंदों ने उजाड़ दी दुनिया, मर्डर की दास्तां सुन उड़े हर किसी के होश
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार को हिंदू संगठन के लोगों के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। 

यह भी पढ़ें: यूपी में खोखले दावे और ताबड़तोड़ हत्याएं: कहीं भाजपा नेता तो कहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी का मर्डर, देखें चार हत्याओं की दर्दनाक तस्वीरें

सूचना मिलने पर थाने पहुंचे एसडीएम चांदपुर वीरेंद्र मौर्य व तहसीलदार चांदपुर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान विहिप के जिला सहमंत्री सौरभ शर्मा, हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र बैस, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी रविंद्र ढाका, डॉक्टर बबलू गुर्जर, अनुराग तोमर, शिव अवतार संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed