{"_id":"6afa2a761e4f803fa303846c","slug":"motorcyclist-injured-in-collision-with-e-rickshaw-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167667-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शोंधापुर रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शोंधापुर रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
पानीपत। शोंधापुर रोड पर ई-रिक्शा की टक्कर में 30 अक्तूबर को गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में रस्म-क्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस को अब शिकायत दी है।
शोंधापुर निवासी सोमवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मिलक मझारा गांव से हैं। उसका भाई धर्मबीर 30 अक्तूबर की शाम करीब आठ बजे अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर बिंझौल गांव गया था। शोंधापुर स्थित राधा कृष्णा स्कूल के पास एक ई-रिक्शा चालक ने तेज गति उसकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
धर्मबीर का सिर सीधे सड़क पर जा लगा। आरोपी ई-रिक्शा चालक सुरेश खुद उसे जिला अस्पताल ले गया। वह बाद में मौका पाकर भाग गया। चिकित्सकों ने धर्मबीर को रेफर कर दिया था। उन्होंने उसे रोहतक के सेक्टर-35 स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया। वे एक नवंबर को उसे उत्तर प्रदेश स्थित बरेली के जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार उस समय बरेली में था। थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि मृतका की बहन की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।