फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ultrasound machine Seas

अल्ट्रासाउंड मशीन सीज

Fri, 28 Oct 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 28 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंडावर में  एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी कर मशीन सीज कर दी है। करीब छह साल से यह अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।
विज्ञापन

डीएम से मंडावर स्थित डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच कराने की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर अनुज सिंह व नोडल अधिकारी डा.प्रमोद देशवाल ने टीम के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी की। टीम को अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच तो होते हुई नहीं मिली, लेकिन सेंटर करीब छह साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। कोई रिकॉर्ड भी पूरा नहीं मिला। इसके चलते एसडीएम व नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। नोडल अधिकारी डा.देशवाल ने बताया कि डीएस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूणलिंग की जांच कराने की डीएम से शिकायत की गई थी। सेंटर छह साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed