{"_id":"583341174f1c1bb304b3aa48","slug":"two-medical-stores-to-stop-selling-the-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोरों से दवा बिक्री पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मेडिकल स्टोरों से दवा बिक्री पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दवा विक्रेताओं पर छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करते हुए उनके यहां से दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने टीम के साथ नूरपुर के गांव सैदपुर माफी के विश्रोई मेडिकल स्टोर में छापामारी की। मेडिकल स्वामी थोक व फुटकर लाइसेंस का नवीनीकरण प्रस्तुत नहीं कर पाए। टीम को मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट भी मौजूद नहीं मिला। टीम ने दवा विक्रेता के यहां से खांसी व गैस की दवाई के नमूने भी लिए।
वहीं गांव हसुपुरा में धनवंतरी नर्सिंग होम स्थित मनवीर मेडिकल स्टोर पर विभाग की टीम ने छापामारी की। मेडिकल स्वामी टीम के समक्ष क्रय विक्रय का ब्योरा प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस मेडिकल स्टोर से भी गैस व पेट दर्द की दवाई का नमूना भी लिया गया। मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट मौजूद नहीं मिला। स्टोर के कागजात भी नहीं दिखाए गए। डीआई आशुतोष मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए दोनों मेडिकल स्टोरों से दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। विभाग की छापामारी से मेडिकल स्टोरों पर ताले लटक गए।